मानगो गौड़ बस्ती के समीप न्यू केबुल टाउन निवासी युवक की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत

गोताखोरों के मुताबिक नदी में फैली जलकुंभी व 10 फीट गहराई के कारण फंस गया था आयुष

दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया शव, जांच में जुटी मानगो पुलिस

जमशेदपुर: शहर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित गौड़ बस्ती के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की स्वर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाका और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।

आयुष, गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन निवासी ललित कुमार शर्मा का इकलौता पुत्र था और बारीडीह स्थित आरबीपी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था।

घटना की सूचना मिलने पर मानगो पुलिस शाम करीब साढ़े सात बजे गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आयुष को नदी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोताखोरों के अनुसार, नदी में फैली जलकुंभी और लगभग 10 फीट गहराई के कारण आयुष फंस गया था, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। आशंका है कि जलकुंभी और चट्टानों में उलझने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसके साथ गए दोस्त मौके से भाग गए, जिसके कारण परिजनों को सूचना मिलने में करीब साढ़े तीन घंटे की देरी हुई। इस कारण समय रहते बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका।

घटना के पीछे यह भी आशंका जताई जा रही है कि सभी दोस्त नदी में नहाने के साथ-साथ रील बनाने के उद्देश्य से गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार सदमे में है और परिजनों ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत