जमशेदपुर के भिलाईपहाड़ी में महिला दिवस पर सशक्तिकरण का संदेश, 200 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

  • एच.जी. फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता, अधिकार और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भिलाईपहाड़ी में ‘एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना’ के तहत एच.जी. फाउंडेशन के सहयोग और प्रयत्न संस्था के तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबी विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनीता सामंत ने की। समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण, अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मनिर्भरता को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए


कार्यक्रम में न्यू कोर्ट (साकची) से अनीता यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की कीर्ति, फडलोगोंदा विद्यालय की संस्था प्रधान मीनू कुमारी तथा सहायक शिक्षिका अपर्णा महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह में पांच गांवों की स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्याएं, ग्राम विकास समिति के प्रतिनिधि, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की महिलाएं, स्थानीय ग्रामीण महिलाएं और स्कूली छात्राओं सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रयत्न संस्था के सोनू गौर ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और ‘एकीकृत ग्रामीण विकास परियोजना’ के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के प्रति जागरूक किया।


इस वर्ष महिला दिवस का मुख्य विषय “सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई” रहा। वक्ताओं ने बताया कि यह थीम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और समाज में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य को मजबूत करती है। साथ ही वैश्विक थीम “दान से लाभ (Give to Gain)” पर भी चर्चा हुई, जो सहयोग और अवसरों के विस्तार के माध्यम से महिलाओं के विकास को बढ़ावा देने का संदेश देती है।
कौशल विकास से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
समारोह के दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उद्यमिता विकास पर विशेष जोर दिया गया। प्रयत्न संस्था द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच की महिला लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
‘उमंग खेल महोत्सव’ में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम के दौरान “उमंग खेल महोत्सव” का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने दौड़, रस्साकशी, गोली-चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़ और कुर्सी-संगीत जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनकी खेल भावना का सम्मान किया गया।
सामूहिक भागीदारी से सफल हुआ आयोजन
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऐश्वर्या दास, मोनिका प्रमाणिक, सागर सोनकर, प्रीति चौधरी, रेडी प्रत्यूषा, सत्येंद्र कुमार, यमुना महतो, सुब्रत महतो, चंचला रानी, रेणुका महतो, उर्मिला सिंह, रवि कुमार महतो और अधूरी सिंह सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गांवों से आई महिलाओं और अतिथियों ने समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग एवं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत