कई गंभीर मामलों का आरोपी मनीष सिंह चांडिल थाना क्षेत्र के गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से धराया

जमशेदपुर : आखिरकार कई मामलों का आरोपी मनीष सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। लंबे समय से वह फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने मनीष को पड़ोसी जिला सरायकेला- खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया है. चर्चा यह भी है कि पुलिस कप्तान की सख्ती के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।

आपको बता दें कि दो दिन पूर्व मनीष सिंह की गिरफ्तारी न होने से नाराज एसएसपी ने जुगसलाई थानेदार को निलंबित कर गुलाम रब्बानी को थाना प्रभारी बनाया था.

थाना प्रभारी बनने के 24 घंटे के भीतर गुलाम रब्बानी ने मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिंह कई मामलों में नामजद आरोपी है और फरार चल रहा था.

पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मनीष की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इधर बुधवार तड़के गुप्त सूचना पर मनीष को गोल्डन रिसोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. मनीष की गिरफ्तारी को जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है.

मामला जो भी हो पर पुलिस यदि सख्ती बरते तो न केवल अपराध का ग्राफ कम होगा बल्कि गिरफ्तारियां भी समय पर हो ही जाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत