1 मार्च से सिम बाइंडिंग होगी लागू, आज ही शिफ्ट कर लें WhatsApp अकाउंट

नई दिल्ली : आपको सचेत करने वाली सूचना है। 1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो रहा है। सरकार ने इसमें किसी तरह की देरी की गुंजाइश से भी इंकार कर दिया है।

यदि आप अपना WhatsApp किसी ऐसे अकाउंट पर चला रहे हैं, जिसका सिम आपके फोन में नहीं है, तो जल्द ही या तो उसका सिम अपने फोन में लगा लें या फिर अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर शिफ्ट कर लें। ऐसा करना काफी आसान है। WhatsApp में ही इसका विकल्प मिल जाता है। इसके लिए आपको WhatsApp सेटिंग्स > अकाउंट > नंबर चेंज पर जाना होगा। दरअसल कई लोग अलग-अलग फोन इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि उनका WhatsApp अकाउंट किसी ऐसे नंबर पर चल रहा हो, जिसका सिम दूसरे फोन में हो।

इस स्थिति में यूजर के पास दो विकल्प रह जाते हैं। पहला कि वह उस नंबर के सिम को अपने उस फोन में लगा लें, जिसमें उसका इस्तेमाल कर WhatsApp चलाया जा रहा है। अगर ऐसा कर पाना संभव नहीं है, तो WhatsApp अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर शिफ्ट करने का ऑप्शन भी देता है। इसकी मदद से आप दूसरे नंबर पर चल रहे WhatsApp अकाउंट को प्राइमरी नंबर पर शिफ्ट कर सकते हैं। यह ऑप्शन सिम बाइंडिंग के चलते काम आ सकता है।

क्या विकल्प देता है WhatsApp

WhatsApp में नंबर शिफ्ट करने का एक ऑप्शन यूजर को मिलता है। इसकी मदद से यूजर एक नंबर से अकाउंट को दूसरे नंबर पर शिफ्ट कर सकता है। इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है कि आपकी कोई भी चैट या WhatsApp से जुड़ा डेटा खोता नहीं है।

सिम बाइंडिंग के चलते कैसे काम आएगा फीचर?

अकाउंट शिफ्ट करने का फीचर लंबे समय से WhatsApp पर उपलब्ध है। 1 मार्च से लागू होने जा रही सिम बाइंडिंग के चलते यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। जो भी यूजर्स WhatsApp उस नंबर से चला रहे हैं, जिसका सिम किसी और फोन में है या फिलहाल इनएक्टिव है, वे इसकी मदद से अपने मुख्य नंबर पर अकाउंट को शिफ्ट कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आपके WhatsApp अकाउंट का सिम किसी और फोन में हैं, तो आप उस नंबर से अपने प्राइमरी नंबर पर अकाउंट को बहुत आसानी से शिफ्ट कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि सिम बाइंडिंग के चलते आपके फोन में उस नंबर का सिम होना जरूरी होगा, जिससे आप अपना WhatsApp अकाउंट चला रहे होंगे।

कैसे शिफ्ट करें WhatsApp अकाउंट

अगर आपका WhatsApp अकाउंट किसी ऐसे नंबर पर है, जिसका सिम आप अपने फोन पर शिफ्ट नहीं कर सकते, तो ऐसे में जान लेते हैं कि आप उस नंबर पर चल रहे WhatsApp अकाउंट को अपने मुख्य नंबर पर शिफ्ट कैसे कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहले

WhatsApp की सेटिंग्स पर जाएं।

इसके बाद Account पर क्लिक करें।

अब Change Number पर क्लिक करें।

इसके बाद Next पर क्लिक करके पुराना नंबर और फिर नया नंबर दर्ज करें। यहां पुराना नंबर वह होगा जिसका सिम दूसरे फोन में है और नए नंबर के तौर पर अपना प्राइमरी फोन नंबर दर्ज करें।

इसके बाद आप चुन सकते हैं कि आपके कॉन्टैक्ट्स को नंबर बदलने के बारे में पता चले या नहीं।

इसके बाद Done पर क्लिक करें और एक बार वेरिफिकेशन पूरा करते ही आपका अकाउंट आपके मुख्य नंबर पर शिफ्ट हो जाएगा।

बहरहाल यदि आप सचेत नहीं हुए। WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग का नियम लागू होने के बाद आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

जमशेदपुर उलीडीह के दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में 23 लाख के गहनों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक ने ज्वेलरी दुकान से लाखों रुपये के आभूषण उड़ा लिए। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत