टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेन कल से एक मार्च तक रद्द

रांची। टाटानगर से होकर चलने वाली कई यात्री ट्रेनों के परिचालन पर आगामी दिनों में असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 फरवरी से एक मार्च 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है। इसका सीधा प्रभाव टाटानगर रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

रविवार को रेलवे ने बताया कि 68045/68046 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर 24 एवं 25 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा-विलियामनगर-आद्रा मेमू 26 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। 68090/68089 आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू 23, 24, 26, 27 फरवरी और एक मार्च को रद्द रहेगी। 63594/63593 आसनसोलझ्रपुरुलियाझ्रआसनसोल मेमू 24 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं 58053/68054 आद्राझ्रबराभूम मेमू 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

टाटानगर से जुड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। 18019/18020 झाड़ग्रामझ्रधनबादझ्रझाड़ग्राम एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। इस दौरान बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच सेवा रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 23 और 24 फरवरी को गोमो तक ही संचालित होगी तथा गोमो से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मार्ग पर चलने वाली 68056/68060 टाटाझ्रआसनसोलझ्रबराभूम मेमू पैसेंजर 25, 28 फरवरी और 1 मार्च को आद्रा तक ही चलेगी। आद्रा से आसनसोल के बीच सेवा रद्द रहेगी। इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 23 फरवरी को आद्रा तक ही सीमित रहेगी और आद्रा-पुरुलिया खंड में परिचालन बंद रहेगा।

टाटानगर से हटिया जाने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 24, 25 और 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग के बजाय चांडिलझ्रगुंडा बिहारझ्रमुरी के वैकल्पिक मार्ग से होकर चलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। विशेषकर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बदले हुए समय और मार्ग की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एआई समिट पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी का हमला, कहा- देश विरोधी राजनीति कर रही है पार्टी

मेरठ/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी...

जमशेपुर के पोटका में बच्चा चोर की अफवाह में कृषि विभाग के सर्वेयर दो घंटे तक बनाया बंधक

जमशेपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत के सावनाडीह गांव में शनिवार को अफवाह ने सरकारी कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील में इंजीनियर के लिए निकली बहाली, आमंत्रित किए आवेदन, झारखंड, पंजाब, महाराष्ट्र व ओडिशा के मूल निवासियों को प्राथमिकता

career@tatasteel : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने एस्पायरिंग इंजीनियर प्रोग्राम (एईपी) 2026 बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह कार्यक्रम ऑपरेशंस, माइनिंग, मेंटेनेंस...

नगर पालिका चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर का लिया जायजा

जमशेदपुर : नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड परिसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading