मानगो नगर निगम : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एनडीए के संकल्प को दोहराया, कहा-संध्या सिंह के पक्ष में जनादेश की अपील की

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम का चुनाव आखिरी समय में हाई टेक होता जा रहा है। कई केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई नेता संध्या सिंह की जीत सुनिश्चित करने को मानगो की जनता से अपील कर रहे हैं कि एनडीए की फतह से मानगो के लोगों को भला होगा।

मानगो नगर निगम में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मानगो स्थित शिवजी सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया।

बैठक के दौरान उन्होंने एनडीए की विकासोन्मुख नीतियों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा नागरिकों से सशक्त जनादेश की अपील की।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मानगो के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छ, पारदर्शी नगर प्रशासन के लिए एनडीए के संकल्प को दोहराया।

बैठक के उपरांत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य नगर निगम को विकास के नए आयाम देना है, ताकि हर नागरिक तक सुविधाएँ और अवसर समान रूप से पहुँच सकें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत