जमशेपुर के जुगसलाई में कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेपुर। जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपिताें को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जुगसलाई थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार ने शनिवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई एवं आसपास के क्षेत्रों में मनीष सिंह गिरोह के छह-सात सदस्य सक्रिय हैं और व्यवसायियों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे हैं। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई रेलवे ब्रिज के समीप कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक लोहे का बना देशी कट्टा, चार जिंदा गोलियां तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपिताें की पहचान रौशन सिंह (28) और दीपक सिंह (30) के रूप में हुई है। दोनों जुगसलाई गौशाला नाला रोड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों संगठित रूप से रंगदारी वसूली की योजना बना रहे थे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रौशन सिंह के खिलाफ पूर्व में भी जुगसलाई थाना में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। वहीं दीपक सिंह के विरुद्ध तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें जुगसलाई थाना में वर्ष 2022 में मारपीट एवं जानलेवा हमला से संबंधित धाराएं तथा सोनारी थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत