मौका मिला तो जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित करने का कार्य करेंगी डॉली मलिक

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी डॉली मलिक ने अपना जनसंपर्क अभियान और तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और अपने पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं।

डॉली मलिक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रही हैं और नगर परिषद क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के समग्र विकास, साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेयजल समस्या के समाधान और महिलाओं एवं युवाओं के लिए विशेष योजनाएं लाने पर उनका विशेष जोर रहेगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें सभी समुदायों के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए विकास के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

डॉली मलिक ने विश्वास जताया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वह पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद के रूप में विकसित करने का कार्य करेंगी। चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं, और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बीच छोड़ा पद

काठमांडू: नेपाल की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह...

बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने की आत्महत्या

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में फॉगिंग कर्मी ने कार्यस्थल पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी और लगातार घटनाओं से शहर में चिंता बढ़ी

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में युद्ध स्तर पर चल रहा फ्लाईओवर का काम, 31 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, जाम से मिलेगी राहत

2.8 किमी लंबा होगा चार लेन फ्लाईओवर 252 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा प्रोजेक्ट सभी 57 पिलर का निर्माण पूरा, अंतिम चरण...

डीजे विवाद में चापड़बाजी, तीन घायल; टेल्को की जेमको बस्ती में देर रात हिंसा

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित जेमको मछुआ बस्ती में डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत