बहरागोड़ा में बरामद 227 किलो के बम को निष्क्रिय करने की तैयारी, सेना ने संभाला मोर्चा

जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई इलाके में सुवर्णरेखा नदी के किनारे मिला 227 किलोग्राम वजनी विशालकाय बम प्रशासन और भारतीय सेना के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस शक्तिशाली विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

सोमवार से ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और आम लोगों की आवाजाही पर सख्त नजर रखी जा रही है।

सेना की टीम ने बीते दो दिनों तक बम का गहन तकनीकी निरीक्षण किया, जिसमें उसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और संभावित प्रभाव क्षेत्र का विस्तृत आकलन किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बताया जा रहा है, जो दशकों बाद भी बेहद खतरनाक बना हुआ है और किसी भी समय बड़ा विस्फोट कर सकता है।

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सतर्क रहने और निर्धारित समय पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बुधवार को बम को निष्क्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

फिलहाल सेना और प्रशासन की पैनी नजर पूरे इलाके पर बनी हुई है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

केंद्र की मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक: प्रेम रंजन पटेल

नालंदा, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर...

गणेश दामोदर सावरकर की जयंती पर नितिन गडकरी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजिल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर (बाबा सावरकर) की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत