पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में डायन बिसाही के संदेह में महिला व दो माह के बच्चे को जिंदा जलाया, पति की हालत नाजुक

12 लोगों ने किया सरेंडर, आरक्षी अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर रात कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कलाईया गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 32 वर्षीय महिला और उसके दो माह के नवजात बच्चे को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया. पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मृतका की पहचान ज्योति सिंकु के रूप में हुई है.

घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है. पति कोल्हान सिंकू का इलाज चल रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

घटना के बाद 12 आरोपितों ने थाने में सरेंडर किया है, जबकि चार को गिरफ्तार किया गया है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा है कि इस तरह की अमानवीय घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.

आधी रात को घर में घुसकर छिड़का पेट्रोल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोगों की बीमारी और मवेशियों की अचानक हो रही मौत से काफी अफवाह चल रहा था। न जाने कहां से यह बात उठी कि ग्रामीण इन घटनाओं के लिए महिला को ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे. उसे ‘डायन’ घोषित कर दिया गया. मंगलवार की आधी रात को जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तब करीब 12 लोगों का समूह हथियारों और पेट्रोल के साथ पीड़ित के घर में घुस गया. हमलावरों ने सो रहे परिवार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. आग इतनी भयावह थी कि मां और मासूम बच्चे को घर से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और वे जिंदा जल गए.

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गांव में तनाव को देखते हुए पश्चिम सिंहभूम प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है. बुधवार सुबह वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सके. बहरहाल आज के इस दौर में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल में थमा चुनावी शोर, दूसरे चरण के लिए मतदान 29 को, 1448 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे 3.21 करोड़ मतदाता

West Bengal Assembly Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से...

दादी की अंतिम यात्रा बनी ‘शाही विदाई’, 700 गाड़ियों का काफिला और डीजे-नाच से गूंजा गांव

पटना/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में एक अनोखी और चर्चा में बनी शवयात्रा ने सभी का ध्यान खींच लिया। यहां 95...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

चाईबासा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, 17 अप्रैल को दर्ज मामले का खुलासा हुआ।

मौज-मस्ती के इरादे से गम्हरिया बैराज में नहाने गए 5 छात्रों में एक की डूबकर मौत

बगैर सूचना निकले थे स्कूल से, मृतक फरहाद रहमान आंध्रा स्कूल में 12वीं कक्षा का था छात्र गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित गंजिया बैराज...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत