नगर पालिका चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर का लिया जायजा

जमशेदपुर : नगर पालिका चुनाव 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखण्ड परिसर में बनाये गए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर और मतगणना सह बज्रगृह केंद्र में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री वितरण केंद्र, स्ट्रांग रूम, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए स्पष्ट काउंटर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज एवं सहायता काउंटर की व्यवस्थसुनिश्चित की जाए। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास नियंत्रण एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पार्किंग व्यवस्था के संदर्भ में वाहन आवागमन को सुचारु रखने, पोलिंग पार्टियों के वाहनों की अलग से पार्किंग, रूट चार्ट की स्पष्ट जानकारी एवं ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार रखने को कहा गया, ताकि डिस्पैच के दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की प्रत्येक कड़ी को गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ संपन्न करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत