राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जमशेदपुर आगमन को लेकर आयुक्त, उपायुक्त व एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन को लेकर अलर्ट मोड में है जिला प्रशासन

जमशेदपुर : श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर 26 फरवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।

इसी क्रम में गुरुवार को आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल रविरंजन कुमार विक्रम ने परिसदन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। साथ ही आयोजन स्थल पर चल रहे कार्य का अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम से संबंधित ले-आउट प्लान, मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा टेंट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रवेश एवं निकास द्वारों को सुव्यवस्थित रखने, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन निकास मार्ग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर वीआईपी मूवमेंट के अनुरूप मार्ग निर्धारण, कारकेड व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण की समुचित योजना तैयार करने को कहा।

इसके अलावा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

आयुक्त ने उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय के साथ कार्य कराते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा व अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी सहित आयोजन समिति के लोग उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

पांच साल में व्यापार को दोगुना करने, तकनीक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने पर सहमत हुए भारत और फ्रांस

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को पांच साल के अंदर दोनों देशों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत