जमशेदपुर के सबिना कॉलोनी में हथियार के साथ सात युवक गिरफ्तार, अपराध की बना रहे थे योजना

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना के सबिना कॉलोनी में पुलिस ने सात युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबिना कॉलोनी के एक कमरे में कुछ युवक इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही कमरे में मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली डांगुडीह निवासी मो. जीशान उर्फ जीशु (26), बिष्टूपुर धतकीडीह ए ब्लॉक निवासी शेख नुमान (25), धतकीडीह न्यू डीएस फ्लैट निवासी शेख फैज (23), गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी मो. चांद शेख (25), गोलमुरी हिंदू लाइन निवासी शुभम कोहली उर्फ अनमोल कोहरी (20), मो. जुनैद रजा (20) तथा सबिना कॉलोनी निवासी परवेज आलम (32) शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां, एक स्कॉर्पियो वाहन, चापड़, भुजाली, चाकू और 22,500 रुपये नकद बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी वारदात में किया जाना था। स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है और उसके मालिक की जांच की जा रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास क्या रहा है तथा वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संभावित सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत