जमशेदपुर के मानगो में भाजपा वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर


जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब विहिप मानगो प्रखंड के पूर्व सहमंत्री एवं वर्तमान में मानगो से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का साइलेंट हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

बताया जा रहा है कि शीतल कुमार रजक बीते कुछ दिनों से चुनाव प्रचार और सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें टाटा मेन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था, जिसके लक्षण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाए।

शीतल कुमार रजक लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। वे विश्व हिंदू परिषद मानगो प्रखंड में सहमंत्री के पद पर रहकर संगठन को मजबूती देने में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी से वार्ड प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। मिलनसार स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, विहिप के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। कई सामाजिक संगठनों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परसुडीह में श्री श्री शिव राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमशेदपुर : परसुडीह ग्वाला पट्टी स्थित श्री श्री शिव राधा कृष्ण और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से हुई। शहर के परसुडीह...

बागबेड़ा में महिला से छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस मौन

जमशेदपुर : बागबेड़ा पुलिस पर एक बार फिर सवाल उठ रहा है। बुधवार देर रात एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अमानवीय बर्ताव...

अभिमत

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

संपादक की पसंद

1 मार्च से सिम बाइंडिंग होगी लागू, आज ही शिफ्ट कर लें WhatsApp अकाउंट

नई दिल्ली : आपको सचेत करने वाली सूचना है। 1 मार्च से WhatsApp, Telegram और Signal जैसे ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग का नियम...

चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न इलाकों में होली के दिन जंगलों में धधकती रही आग, दमकल गाड़ी ने आग बुझायी

मौरबेड़ा जंगल और जय माता दी फ्यूल स्टेशन के पास जंगल में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया काबू जमशेदपुर/ चाकुलिया : बीते एक पखवाड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत