सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में रसोइया संयोजिका संघ ने स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा समेत विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया।
बताया यह भी गया कि आंदोलनरत रसोईया संयोजिका संघ ने के लोगों को अपने आंदोलन छोड़ काम पर लौटने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे संघ आक्रोशित है। शुक्रवार को संघ के प्रदेश महासचिव की अगुवाई में सैकड़ों रसोइया संयोजकों ने हाथों में बैनर पकड़ कर जुलूस निकाला। जुलूस अलबर्ट एक्का स्टेडियम से निकल कर समाहरणालय तक गई।
इस दौरान संयोजिका संघ ने अपनी मांगों को लेकर सिमडेगा विधायक को ज्ञापन सौंपा। जुलूस जब समाहरणालय पहुंची तब संयोजकों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रसोइया संयोजिका संघ के प्रदेश महासचिव प्रेम नाथ विश्वकर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान संयोजिकाओं की समस्याओं पर प्रकाश डाला और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
