वीर चंद्रशेखर आजाद हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे : अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर : मां भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस पर नमन परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने किया।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आजाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और अदम्य संघर्ष की जीवंत प्रेरणा हैं। उनका त्याग, अटूट संकल्प और अमर बलिदान हम सभी को राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा और समर्पण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। देश के प्रति अटूट निष्ठा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि आजाद जी का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उनका संघर्ष हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कुछ भी नहीं।

वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए अद्वितीय प्रेरणा है। उन्होंने अपने साहस, आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण से सिद्ध किया कि सच्चा देशभक्त कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं करता।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि एक सच्चे सैनिक की भांति आजाद ने अंतिम क्षण तक मातृभूमि की रक्षा का संकल्प निभाया। उनका जीवन साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, साहित्यकार बलविंदर सिंह, मधुलिका मेहता, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा नीरू सिंह, स्वदेशी जागरण मंच की अनीता सिंह, अधिवक्ता स्वाती मित्रा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के आजादनगर में आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास शनिवार देर रात अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार...

जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर 50 लाख की चोरी, बंद मकान को बनाया निशाना

बर्मामाइंस के कैलाश नगर में वारदात, ताला तोड़कर घर में घुसे चोरअलमारी-लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफपरिवार बाहर गया था, पड़ोसी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बार एसोसिएशन का इतिहास बना, कर्मी के सम्मान में न्यायिक कार्य से अलग रहे वकील

जमशेदपुर। अपने स्थापना का लगभग एक सौ साल पूरे कर चुके जमशेदपुर बार एसोसिएशन ने पूरे देश भर में इतिहास बना दिया है। पूरे...

कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला की मौत, दो मासूम हुए बेसहारा

कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो मासूम बच्चों को आरपीएफ ने सुरक्षित रखा और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत