September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा- नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को प्रयासरत

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा- नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को प्रयासरत

जमशेदपुर : मानगो के बालीगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह के अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेयर पद संभालने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में उनके सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में न्यू ग्रीन सिटी आवासीय समिति की ओर से यह विशेष होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलोनी के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। सभी ने मेयर का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत किया। पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बालीगुमा क्षेत्र की समस्याओं—सड़क, जलापूर्ति, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं—को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है और नागरिकों का सहयोग विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समारोह के अंत में समिति की ओर से मेयर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पूरे कार्यक्रम का माहौल रंग, उमंग और सौहार्द से सराबोर रहा। होली मिलन के इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में एकता और उत्साह का संदेश दिया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading