घाटशिला के सर्कस मैदान में सजेगा तृतीय ‘बंग उत्सव’, नई कमेटी का गठन


​जमशेदपुर/घाटशिला। बंग उत्सव समिति (कोल्हान) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 15 फरवरी को शहर के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी तृतीय बंग उत्सव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का विस्तार और पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

​सांस्कृतिक संरक्षण व साहित्य का संगम
​बैठक में निर्णय लिया गया कि साहित्यिक नगरी घाटशिला के सर्कस मैदान में आयोजित होने वाले ‘तृतीय बंग उत्सव’ में बंगाली भाषा, संस्कृति, साहित्य और कला का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जहाँ एक ओर बंगला भाषा के संरक्षण पर विशेष विचार-मंथन सत्र आयोजित होंगे, वहीं दूसरी ओर ‘अपूर पाठशाला’ के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

​कोलकाता व स्थानीय कलाकारों का तड़का
​उत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध झूमुर कलाकारों के साथ-साथ कोलकाता के प्रख्यात कलाकारों द्वारा संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। समिति ने स्पष्ट किया कि कोल्हान के प्रत्येक बंग संगठन के प्रतिनिधि इस आयोजन में सलाहकार और उपाध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

समिति के पेट्रोन के रूप में देवीप्रसाद मुखर्जी, विद्युतवरण महतो, सुप्रिय भट्टाचार्य, पी. सेन, बी.एन. हाजरा, दिलजोय बॉस, तरुण डे, मनोरंजन बक्शी एवं चंडी चरण साव को मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी में अल्पना भट्टाचार्य को चेयरमैन, सुनील डे को वाइस चेयरमैन, तापस चटर्जी को अध्यक्ष तथा मनिंद्र पालित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। राजेश रॉय को सचिव, विश्वनाथ घोष को कोषाध्यक्ष एवं मृणालकांति पाल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा काबु दत्ता, विश्वनाथ रॉय, बनमाली बनर्जी, साधु चरण पाल, करुणामय मंडल, रीना मंडल, संदीप रायचौधरी एवं अमीय ओझा को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोल्हान क्षेत्र के प्रत्येक बंग संगठन के प्रतिनिधि ‘बंग उत्सव समिति’ में सलाहकार एवं उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे, ताकि उत्सव को व्यापक और प्रभावी स्वरूप दिया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर...

ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, चुनाव के समय भड़काऊ बयान देने का आरोप

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। कोलकाता की हेयर स्ट्रीट पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत