सोनारी में कचरा फेंककर घर लौट रही महिला से सोने की चेन की छिनतई, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में बढ़ा अपराध का ग्राफ। बुधवार को गोलमुरी में हत्या और गुरुवार को सोनारी में चेन की छिनतई। इन घटनाओं से शहर की विधि-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई की घटना से लोग सकते में हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थी। अचानक पीछे से आए बदमाशों ने झपट्टा मारकर चैन छीन ली और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, महिला ने अपराधियों से केवल बचने का प्रयास किया बल्कि चेन का बचाने का प्रयास करती रही। हालांकि चेन का वह बचाने में कामयाब नहीं रही। बदमाशों से खींचतान में उसके गले में गंभीर खरोंच आ गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बाइक पर सवार दो युवक महिला के पास आते और चेन छीनकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को देखा। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर चिंता जताते हुए इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय ने बास्केटबॉल जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली टीम को किया सम्मानित, बोले-जज्बा, मेहनत के साथ खेल में हुनर भी जरूरी

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के पैट्रन ऑफ चीफ सरयू राय ने कहा है कि बास्केटबॉल के क्षेत्र में जमशेदपुर...

सरायकेला में भैरव पूजा के साथ चैत्र पर्व का भव्य आगाज, पारम्परिक ‘परिखण्डा’ नृत्य ने मोहा मन

सरायकेला। जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले चैत्र पर्व (छऊ महोत्सव) का विधिवत शुभारंभ रविवार को भैरव पूजा के साथ हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत