जमशेदपुर में एयरपोर्ट व नियमित हवाई सेवा को लेकर SCCI ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, मुख्यमंत्री व टीवी नरेन्द्रन का ध्यान आकृष्ट कराया

जमशेदपुर : स्टील सिटी जमशेदपुर में व्यावसायिक एयरपोर्ट तो दूर कोलकाता और जमशेदपुर के लिए शुरू हुई हवाई सेवा को भी बंद कर दिया गया। नतीजा कारोबारी, छात्र और आपात स्थिति में लोगों को रांची या कोलकाता जाना पड़ता है। इस परेशानी के कारण कई लोग रांची में सिर्फ इसलिए बस रहे हैं कि उनके बच्चों को अवकाश नहीं मिल पाता। हवाई सेवा से समय की बचत होती है। शहर के लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं।

इसी मामले को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के अध्यक्ष श्री मनव केडिया ने जमशेदपुर में एयरपोर्ट एवं नियमित हवाई सेवा शुरू किए जाने की आवश्यकता को लेकर माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं टी.वी. नरेन्द्रन, ग्लोबल सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील को एक विस्तृत पत्र भेजा है।

पत्र में जमशेदपुर की ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं आर्थिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि यह शहर 100 वर्षों से अधिक पुराना, देश का प्रमुख औद्योगिक एवं स्टील हब होने के बावजूद आज तक व्यावसायिक एयरपोर्ट से वंचित है।

केडिया ने अपने पत्र में कहा है कि जमशेदपुर/टाटानगर को झारखंड की वित्तीय एवं औद्योगिक राजधानी कहा जा सकता है, लेकिन एयर कनेक्टिविटी के अभाव में यहां के नागरिकों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों, सरकारी अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम जनता को रांची अथवा कोलकाता जाकर हवाई यात्रा करनी पड़ती है, जिससे अत्यधिक असुविधा होती है। उन्होंने इसे “विकसित भारत” और “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” की परिकल्पना के विपरीत बताया।

पत्र में वर्ष 2019 में धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना के शिलान्यास का उल्लेख करते हुए बताया गया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा इस परियोजना की आधारशिला रखी गई थी तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) एवं झारखंड सरकार के बीच एमओयू भी हुआ था, परंतु वन एवं पर्यावरण संबंधी आपत्तियों के कारण यह परियोजना पिछले लगभग छह वर्षों से ठप पड़ी है।

केडिया ने एक व्यावहारिक विकल्प सुझाते हुए कहा कि जब तक स्थायी एयरपोर्ट परियोजना आगे नहीं बढ़ती, तब तक सोनारी एयरपोर्ट, जमशेदपुर में मामूली संशोधन कर तुरंत क्षेत्रीय हवाई सेवा शुरू की जा सकती है।

वर्तमान रनवे से छोटे टर्बोप्रॉप विमान (जैसे HAL DO-228) के माध्यम से जमशेदपुर-कोलकाता एवं अन्य शहरों के बीच दैनिक उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। साथ ही, रनवे विस्तार की संभावनाएं भी हैं, जिसमें टाटा स्टील एवं टाउन प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट एवं हवाई सेवा से न केवल आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, उद्योग, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा एवं सरकारी राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जमशेदपुर जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहर की इस जायज मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर जमशेदपुर के नागरिकों को राहत प्रदान करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत