बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश, कहा- ई सब को कुछ आता था?

पटना । बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। विधान परिषद में बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नोकझोंक देखने को मिली। राजद के एमएलसी सुनील सिंह ने दरभंगा में छह साल की बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या का मुद्दा उठाया तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। शोर-शराबे और विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने कहा कि बिहार का कोई जिला नहीं बचा है, जहां बच्चियां सुरक्षित हों। इसके बाद सदन में उपस्थित नीतीश कुमार भी भड़क गए और अपनी सीट से उठकर विपक्षी सदस्यों के बारे में कहा, “जिन लोगों ने पहले कोई काम नहीं किया था, वे अब क्या बोल रहे हैं? आज तक किसी महिला को बढ़ाया है? हमारी सरकार में यहां बहुत काम किया जा रहा है। अब जो भी गड़बड़ करता है, उस पर कार्रवाई होती है।”
उन्होंने कहा कि बिहार बहुत आगे बढ़ रहा है। आप लोग तो आज तक कोई काम ही नहीं किए हैं। हंगामा कर रहे लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों पर तो कार्रवाई होनी चाहिए। क्या ये कोई तरीका है? 15 साल तक कोई काम नहीं हुआ। इन लोगों का कोई मतलब नहीं है।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी विपक्ष के सदस्यों ने कानून व्यवस्था को लेकर परिसर में हंगामा किया। इस क्रम में मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जवाब दें। प्रदेश में आज दलितों और पिछड़ी जातियों पर अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। सम्राट चौधरी गृह मंत्री हैं, वे इस्तीफा दें। महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। दलित बेटियों, अल्पसंख्यक,और गरीब बेटियों की हत्याएं हो रही हैं।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद फिर साथ दिखीं सोनिया और ममता, विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता...

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत