चंद्रयान-4: भारत का पहला लूनर सैंपल रिटर्न मिशन, चंद्रमा पर मिला लैंडिंग लोकेशन


नई दिल्ली । भारत के चंद्रयान-4 मिशन के लिए इसरो ने चंद्रमा की सतह पर उस जगह की पहचान कर ली है, जहां विक्रम लैंडर सुरक्षित उतर सकता है। यह इलाका चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में है। चंद्रयान-4 मिशन में अभी करीब दो साल की देर है, लेकिन यह भारत का अबतक का सबसे जटिल चंद्रमा मिशन है, क्योंकि इसकी डिजाइनिंग ऐसे की जा रही है, ताकि यह चंद्रमा की सतह से सैंपल लेकर सुरक्षित धरती पर वापस लौट सके। इसरो चेयरमैन वी नारायणन ने पहले कहा था, ‘चंद्रयान-4 के लिए हम 2028 का लक्ष्य रख रहे हैं।’

लैंडिंग लोकेशन की कैसे हुई पहचान : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के शोधकर्ताओं ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर पर लगे कैमरों से ली गई हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरों के विस्तृत विश्लेषण के बाद इस जगह की पहचान की है। यह क्षेत्र चंद्रमा के मोंस माउटन पर्वत के पास है और अभी इसे इस मिशन के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जा रहा है।

चंद्रयान-4 मिशन के लिए चांद पर जिस जगह की पहचान की गई है, वह लगभग 1 वर्ग किलोमीटर में फैला हुई है और लैंडिंग के लिए इसे अभी तक सबसे सुरक्षित जगह माना जा रहा है। यह अपेक्षाकृत समतल जगह है, जिससे लैंडर के लिए यहां लैंडिंग आसान हो सकती है। लैंडिंग साइट की पहचान इस तरह के मिशन के लिए सबसे कठिन और चुनौतिपूर्ण टास्क होता है। इसरो के वैज्ञानिकों ने इसके लिए बहुत ही कड़े मानदंड बना रखे हैं। मसलन, सतह की ढलान 10 डिग्री से कम होनी चाहिए, वहां बड़े चट्टान न के बराबर हों, 11-12 दिनों तक सूरज की रोशनी लगातार मिलती रहे,क्रेटर भी कम से कम हों और पृथ्वी से सीधा रेडियो संवाद सुनिश्चित करना भी आसान हो।

लूनर सैंपल रिटर्न मिशन कैसा होगा
चंद्रयान-4 मिशन भारत का सबसे कठिन चंद्रमा मिशन माना जा रहा है। इसमें प्रोपल्शन मॉड्यूल, डिसेंडर, एसेंडर, ट्रांसफर मॉड्यूल और री-एंट्री मॉड्यूल शामिल होंगे। योजना के अनुसार चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर उतरेगा और प्रज्ञान रोवर की तरह ही रोबोटिक सिस्टम से सैंपल जुटाए जाएंगे। फिर इस सैंपल को एसेंडर मॉड्यूल के माध्यम से चंद्रमा की कक्षा में लाया जाएगा और फिर उसे री-एंट्री मॉड्यूल से वापस पृथ्वी तक लाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, शिकायतकर्ता बोले- जांच की जाए

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ वित्तीय घोटाले की शिकायत की...

देश-विदेश के बिहारियों को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी विभाग ने दुनिया भर में रह रहे बिहार के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत