महिला कॉलेज चाईबासा के इग्नू केंद्र में मेगा करियर काउंसलिंग

चाईबासा । महिला कॉलेज चाईबासा परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र की ओर से रविवार को एक भव्य मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को उच्च शिक्षा एवं करियर के नए अवसरों से अवगत कराना था। इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के सीनियर रीजनल डायरेक्टर शुभकांत मोहंती मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तहत डीपीएस पब्लिक स्कूल एवं इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शुभकांत मोहंती ने बताया कि इग्नू 12वीं के बाद बीए, बीकॉम, बीएससी सहित कई स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है, जो मल्टीपल एंट्री–एग्जिट प्रणाली पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि इग्नू की डिग्री यूजीसी से मान्यता प्राप्त है, जिससे विद्यार्थियों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर मिलते हैं।

इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के पारा लीगल वॉलंटियर्स के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन एवं विकास से संबंधित विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि ये पाठ्यक्रम उनके कार्यक्षेत्र को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक हो सकते हैं।

बीएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित सत्र में शिक्षण क्षेत्र में रोजगार, उच्च शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवानों को इग्नू की विशेष शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनके तहत जवान, अधिकारी और उनके परिजन यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान काउंसलर मीट और प्रेस मीट का भी आयोजन किया गया, जिसमें इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों, मूल्यांकन प्रक्रिया और नई शैक्षणिक पहलों पर जानकारी साझा की गई। इस मेगा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में करीब 400 लाभार्थियों ने भाग लेकर शिक्षा और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किए।

कार्यक्रम में दीपेंद्र कुमार, राजीव लोचन नमता, प्रीतिबाला सिन्हा, रवि चौधरी, सुरेश कुमार, राजू ओझा सहित महिला कॉलेज के शिक्षक, काउंसलर, छात्र, वॉलंटियर्स और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर पहुंचे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर : जमशेदपुर आगमन पर झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश शरदचंद्र सोनक का जिला प्रशासन की ओर से...

जमशेदपुर के सुंदरनगर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, औजार व नकदी बरामद

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत