जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शराब दुकानों में चोरी मामले में सरायकेला-खरसावां के दो अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में विद्यापति नगर और सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए शनिवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्रवाई में सरायकेला-खरसावां जिले के इन युवकों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज की गहन जांच में संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। 6 फरवरी को सूचना मिली कि फुटेज में दिख रहे हुलिए से मिलते-जुलते दो युवक सिदगोड़ा और बिरसानगर की सीमा क्षेत्र में घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की गश्ती टीम, टाइगर मोबाइल और पीसीआर वाहन सक्रिय किए गए। पुलिस ने बारीडीह बाजार स्थित मणिपाल हॉस्टल के पीछे घोड़ा मंदिर रोड के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने सिदगोड़ा समेत अन्य क्षेत्रों की शराब दुकानों में चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कार्तिक लोहार उर्फ चेपा (23), निवासी आदित्यपुर अलकतरा बस्ती (काली मंदिर के पास) और रितिक पाल (25), हनुमान मंदिर के पास (किरायेदार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार्तिक लोहार के पास से 2,700 रुपये और रितिक पाल के पास से 3,300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से साकची तथा कदमा थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस अभियान में सिदगोड़ा थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक देवशरण महतो और हवलदार जुवेल होरो की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

1947 के बाद देश को पीएम मोदी जैसा समर्पित नेता नहीं मिला : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (आईएएनएस इंटरव्यू)

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों के सफल नेतृत्व को पूरा किया है, जो उनकी सरकार के प्रति...

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में आज अहम बैठक

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आज दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। यह बैठक केंद्र में एनडीए...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

चारधाम यात्रा और टूरिस्टों की बढ़ती संख्या से ऋषिकेश में भारी ट्रैफिक, प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश, 7 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड में इस समय चारधाम यात्रा और वीकेंड टूरिस्टों की वजह से भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे...

कर्नाटक के गृह मंत्री ने पब, बार और शराब की दुकानों में उम्र की कड़ी जांच के निर्देश दिए

बेंगलुरु, 8 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सभी पब, बार, क्लब, लाउंज, रेस्तरां और...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत