जमशेदपुर में इंडोमैक 2026 : औद्योगिक मशीनरी और इंजीनियरिंग का भव्य B2B एक्सपो

जमशेदपुर । औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से इंडोमैक – B2B इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का आयोजन 05 से 08 फरवरी 2026 तक आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर, जमशेदपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ आयोजितकी जा रही है।

इस मेगा एक्सपो में देशभर से 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। प्रमुख प्रदर्शकों में

Pathak Machine Tools Pvt. Ltd., Pathak Machine (Kolkata), Koike India, Radadiya CNC, Platino, Earthing Solutions Pvt. Ltd., Prakash Steel एवं Movtons जैसी अग्रणी कंपनियाँ शामिल हैं, जो नवीनतम तकनीक आधारित मशीनरी और औद्योगिक समाधान प्रस्तुत करेंगी।

इसके अतिरिक्त Maher Metrology India Pvt. Ltd., Microtek International, Sigma Instruments, Tally Solutions, Kaizen Lasers & Automation, Indra Marshall Power Pvt. Ltd., Hydro Pneumatic Accessories सहित कई नामी ब्रांड्स भी भाग ले रहे हैं।

इंडोमैक 2026 में औद्योगिक उत्पादों एवं तकनीकों की अत्यंत विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से CNC, VMC एवं HMC मशीनें, लेज़र कटिंग एवं प्रोसेसिंग मशीनें, प्लाज़्मा एवं फ्लेम कटिंग सिस्टम, शीट मेटल कटिंग व फैब्रिकेशन मशीनरी, प्रेस ब्रेक्स, पावर प्रेस, हाइड्रोलिक एवं मैकेनिकल प्रेस, डाई कास्टिंग मशीनें, फोर्जिंग मशीनें, स्पेशल पर्पज़ मशीनें (SPM), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स एवं PLC सिस्टम, मशीन टूल्स एवं एक्सेसरीज़, कटिंग टूल्स, ड्रिलिंग एवं लेथ मशीनें, सरफेस ग्राइंडर मशीनें,

मेट्रोलॉजी इंस्ट्रूमेंट्स, प्रिसिजन मेज़रमेंट इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंटेशन, प्न्यूमैटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम्स, बेयरिंग्स, गियर्स, मोटर्स एवं ड्राइव्स, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल्स, केबल्स, पैनल्स, सेफ्टी प्रोडक्ट्स, अर्थिंग सॉल्यूशंस, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल रॉ मटीरियल, फैब्रिकेटेड कंपोनेंट्स जैसी कई आधुनिक औद्योगिक श्रेणियाँ शामिल हैं।

इस एक्सपो में 900+ ब्रांड्स, 700+ लाइव मशीनरी और 18,000+ से अधिक पैन इंडिया विज़िटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह पूर्वी भारत का सबसे व्यापक औद्योगिक मंच बन रहा है।

यह आयोजन आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के सहयोग से एवं आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के वेन्यू पार्टनरशिप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी उद्योगपतियों, MSME यूनिट्स, इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों से इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी में शामिल होकर नवीनतम तकनीक और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

चार दिवसीय इंडोमैक – बी2बी औद्योगिक मशीनरी व इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन हुआ।

5 से 8 फरवरी तक चलने वाली इस विशाल प्रदर्शनी का संयुक्त उद्घाटन ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक और एशिया के पूर्व अध्यक्ष एसएन ठाकुर, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया और एशिया के पूर्व अध्यक्ष और ट्रस्टी संतोष खैतान ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए एसएन ठाकुर ने कहा कि इंडोमैक औद्योगिक विकास और तकनीकी आदान-प्रदान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरा है। उन्होंने बताया कि इंडोमैक, ऑटो क्लस्टर और एशिया के सहयोग से यह एक्सपो लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है और इसका पैमाना और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा,

“इस एक्सपो में न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के उद्यमी भी भाग लेते हैं और अत्याधुनिक तकनीकों और उन्नत मशीनरी से परिचित होते हैं।”

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस एक्सपो को स्थानीय उद्यमियों के लिए वरदान बताया और कहा कि ऐसे मंच लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और औद्योगिक नवाचार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से...

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : ₹25 लाख तक कैशलेस हेल्थ बीमा, पुरानी बीमारियां भी पहले दिन से कवर

जमशेदपुर: समय के साथ कंपनियों की नीतियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दशकों से टीएमएच के जरिए टाटा स्टील के कार्यरत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत