आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान : राज्यपाल


धनबाद। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आईआईटी (आईएसएम), धनबाद ने लगभग एक शताब्दी से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खनन, भू-विज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में इस संस्थान का योगदान देश के औद्योगिक विकास की मजबूत आधारशिला रहा है।
राज्यपाल शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनि विद्यापीठ), धनबाद में आयोजित “स्मार्ट माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ग्रीन एनर्जी : आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता” विषयक इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन कॉन्क्लेव एवं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन आईआईटी (आईएसएम) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विज्ञान भारती, सीएसआईआर–सिम्फर एवं टेक्समिन के सहयोग से किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि यह कॉन्क्लेव ज्ञान, शोध और उद्योग के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है तथा इंडस्ट्री–इंस्टीट्यूट सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और नीति-निर्माण से जुड़े विशेषज्ञों का एक मंच पर एकत्र होना वर्तमान समय की बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्मार्ट माइनिंग और क्रिटिकल मिनरल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। झारखंड जैसे खनिज संपदा से समृद्ध राज्य के लिए यह विषय विशेष रूप से प्रासंगिक है। खनन गतिविधियों को आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के हितों के साथ संतुलित रूप से आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि विकास टिकाऊ, संतुलित और समावेशी हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में उपलब्ध कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट सहित अन्य खनिज संसाधन देश की ऊर्जा सुरक्षा, आधारभूत संरचना और विनिर्माण क्षेत्र को सुदृढ़ आधार प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसमें शिक्षण संस्थानों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि आईआईटी (आईएसएम) जैसे संस्थान नवाचार और शोध के प्रमुख केंद्र हैं, जहां से भविष्य की तकनीकों का विकास होगा। जब ज्ञान के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना जुड़ती है, तब प्रतिभा देश के लिए सकारात्मक और सशक्त परिवर्तन का माध्यम बनती है।
अंत में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि इस कॉन्क्लेव से निकलने वाले सुझाव और संकल्प देश के औद्योगिक एवं ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नर्मदा प्रदूषण पर एनएचआरसी सदस्य प्रियंक कानूनगो सख्त, प्रशासन से मांगा जवाब

नर्मदापुरम, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने जिला प्रशासन और नगर पालिका...

झारखंड: राज्यसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त कांग्रेस-जेएमएम, भाजपा पर लगाए ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की कोशिश के आरोप

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन के उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। सीट बंटवारे के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत