जमशेदपुर के काशीडीह में धारदार चापड़ से हमले में युवक की हालत नाजुक

जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के एक युवक पर धारदार हथियार (चापड़) से जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में 21 वर्षीय प्रेम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के संबंध में घायल युवक के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम प्रेम की मां का मोबाइल चार्जर और कुछ नगदी चोरी हो गई थी। इस चोरी का आरोप पड़ोस में रहने वाले राहुल पासवान पर लगाया गया था। इसी बात को लेकर प्रेम और राहुल के बीच पहले गाली-गलौज हुई थी और विवाद बढ़ गया था।

आरोप है कि इसी रंजिश का बदला लेने के लिए गुरुवार सुबह राहुल पासवान अपने कुछ सहयोगियों के साथ प्रेम के घर के पास पहुंचा और उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रेम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर सक्रिय हुई सरकार, अभिभावकों से मिल रही थीं लगातार शिकायतें “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017”...

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

सरायकेला में उत्कल दिवस पर ओड़िया भाषा संस्कृति व परंपरा को कायम रखने का लिया संकल्प

सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार, सरायकेला के बैनर तले गौरवमयी उत्कल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम पाठागार नाटक भवन में उत्कल गौरव...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत