जमशेदपुर में बढ़ी चापड़बाजी की घटनाएं, काशीडीह में पड़ोसी ने युवक को मारकर किया घायल

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज, मामला पैसे और मोबाइल चार्जर की चोरी का, पुलिस घटना की जांच में जुटी

जमशेदपुर : शहर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर- 1 निवासी प्रेम पासवान (21) को उसके पड़ोसी राहुल पासवान व अन्य ने मिलकर गुरुवार तड़के चापड़ से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल प्रेम पासवान को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल प्रेम के मामा बबन पासवान ने बताया कि बुधवार देर शाम उसकी बहन यानी प्रेम की मां का राहुल ने चार्जर और 6 से 7000 नकद चोरी कर ली थी।

प्रेम ने इसको लेकर राहुल को गाली गलौज की थी। उसी प्रतिशोध में आज सुबह राहुल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चपड़ से जानलेवा हमला कर दिया.

बताते चलें कि जमशेदपुर शहर में इन दिनों चपड़बाजी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है. आए दिन चपड़ से हमले के मामले सामने आ रहे हैं. फिलहाल प्रेम की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. उधर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अयोध्या में विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए विधायक सरयू राय

अयोध्या/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ...

जमशेदपुर में रामनवमी शोभा यात्रा की हर गतिविधि पर रही जिला प्रशासन की नजर

जमशेदपुर : रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सक्रिय दिखे उपायुक्त, एसएसपी और प्रशासनिक पदाधिकारी। सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद, कंट्रोल रूम से निगरानी करते...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में जिला स्तरीय पीएम श्री विद्यालय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सरायकेला : सरायकेला–खरसावां जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद आधारित कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल,...

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में मंगलवार तड़के एक लकड़ी गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम इम्तियाज़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत