पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग गांव में ट्रक टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत 

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर तिरिंग गांव के रितिका होटल के समीप ट्रक और मालवाहक टेम्पो की टक्कर में टेम्पो चालक की मौत हो गई है। घटना रविवार देर रात लगभग 12 बजे के आसपास की है।

इस हादसे में राजनगर थाना क्षेत्र के एदल निवासी चंडी नन्दी उर्फ डोमा जो टेम्पो चालक है उसकी मौत हो गई। वह टेम्पो  चलाकर जीविकोपार्जन करता है।

बीती रात बड़ा भूमरी नवकुंज संकीर्तन से वह अपने घर एदल लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में रितिका होटल के समीप उसकी मालवाहक टेम्पो ट्रक से टकरा गई। टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल डोमा को इलाज हेतु पोटका सीएचसी ले गई। सीएचसी में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों द्वारा उसे टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आदित्य ठाकरे की वजह से ही शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे नेता: नितेश राणे

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) की तुलना पश्चिम बंगाल के टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) से की है।...

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

कोलकाता : आरजी कर मामले में सीबीआई के सामने हुए पेश हुए पूर्व टीएमसी विधायक

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष गुरुवार को आरजी कर दुष्कर्म और हत्या केस के सिलसिले में सेंट्रल...

आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथी दुकानदारों के लिए बनेगा बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स : जोबा माझी

गम्हरिया : सांसद जोबा माझी ने कहा है कि आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत