डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, शव बरामद, नहीं हाे सकी है पहचान

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम जिले में बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक में गुरुवार को नहाने के दौरान एक अज्ञात युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लेक के पास जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

मौके पर मौजूद बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा शव की पहचान के लिए उसकी तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक की मौत कम से कम एक दिन पहले ही डूबने से हो चुकी थी, जबकि शव गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पानी की सतह पर दिखाई दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राबड़ी देवी ने गायक छोटू छलिया को दिया हीरे का कंगन, जदयू नेता नीरज कुमार बोले-ईडी को पत्र लिखूंगा

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व...

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत