बोड़ाम के गोबरलाद गांव में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पत्नी की मौत, पति घायल, दोनों ने नशे की हालत में लाठियों से एक-दूसरे पर किया था हमला

पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र की बेलडीह पंचायत अंतर्गत गोबरलाद गांव में सोमवार देर रात शराब के नशे में दंपति के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

शादी समारोह से लौट रहे दंपती के बीच शराब के नशे में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों ने नशे की हालत में लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी हीरामणि मुर्मू (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं और देर रात घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

वहीं पति सुधीर मुर्मू भी इस घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आरोपी पति ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

इधर, गंभीर रूप से घायल सुधीर मुर्मू को हिरासत में लेकर इलाज के लिए पटमदा के माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों और गांव के लोगों ने आपसी पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सहयोगी दलों पर साधा निशाना, एनसीपी ने दी एनडीए को बधाई

जमशेदपुर : झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार प्रणव झा की हार के...

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत