आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, फर्जी मरीजों के नाम पर मोतियाबिंद के 600 से अधिक फर्जी ऑपरेशन के आरोप में जामताड़ा सिटी अस्पताल सील

सेहत से खिलवाड़ : उपायुक्त के आदेश पर हुई कार्रवाई, वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद अस्पताल को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा

जामताड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी अस्पताल जामताड़ा को सील कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद के निरीक्षण के बाद उनके निर्देश पर गुरुवार को की गई।

बुधवार को उपायुक्त ने सिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिससे उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल को तत्काल सील करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित कर्मचारियों के लाइसेंस रद्द करने का भी निर्देश दिया था।

निर्देश के आलोक में गुरुवार को अंचल अधिकारी सह बीडीओ ओबीश्वर मुर्मू के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम सिटी अस्पताल पहुंची। टीम के साथ सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

अंचल अधिकारी ओबिश्वर मुर्मू ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जारी पत्र के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लगभग 90 प्रतिशत अस्पताल को सील किया गया है।

चार मरीजों का सीजर किए जाने पर इसी को देखते हुए 10 प्रतिशत हिस्से को अस्थायी रूप से छोड़ा गया है। वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद अस्पताल को पूरी तरह बंद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी जांच जारी रहेगी।

क्या है आरोप

जामताड़ा के सिटी हॉस्पिटल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत फर्जीवाड़ा, फर्जी मरीजों के नाम पर मोतियाबिंद के 600 से अधिक फर्जी ऑपरेशन करने और बिना लाइसेंस के फार्मेसी चलाने जैसे गंभीर आरोप हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत