झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

कहा-सरकार के निर्देश का पूर्वी सिंहभूम जिले में नहीं हो रहा अनुपालन, राज्यादेश का उल्लंघन

जमशेदपुर: झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा जारी संकल्प संख्या 1938 (दिनांक 30 अप्रैल 2021) का पूर्वी सिंहभूम जिले में अनुपालन नहीं हो रहा है।

आंदोलनकारी पुष्कर महतो ने कहा कि कि उक्त संकल्प के तहत चिन्हित सभी झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान-सम्मान के साथ सम्मानित किया जाना सुनिश्चित किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों एवं मर्यादाओं का पालन होने से राज्य में सकारात्मक संदेश जाता है और संघीय व्यवस्था की गरिमा बनी रहती है।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि गृह विभाग, झारखंड सरकार के अपर सचिव द्वारा पत्र संख्या 14/विविध-19/2024 (3108) के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों को आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं होना राज्यादेश का उल्लंघन है।

आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद कई आंदोलनकारी सम्मान से वंचित रह गए और इस दौरान कई लोगों का निधन भी हो गया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्थिति भारतीय दंड संहिता की धारा 166, 166A एवं 188 के तहत कार्रवाई योग्य है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सभी पात्र झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि सरकार की साख और गरिमा बनी रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

केंद्र की मोदी सरकार 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे का प्रतीक: प्रेम रंजन पटेल

नालंदा, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत