बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर किया पलटवार, बोले-दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले करना चाहिए आत्ममंथन

मेयर चुनाव से पहले ही दोनों नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी, गरमाई सियासत, थम नहीं रहा अारोप-प्रत्यारोप का दौर

जमशेदपुर : मानगो मेयर चुनाव को जुबानी जंग का दौर शुरू हो चुका है। दलों और प्रत्याशियों के दावों के बीच मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बीच जुबानी जंग अब व्यक्तिगत आरोप- प्रत्यारोप तक पहुंच गई है. सरयू राय ने एक पोर्टल से बातचीत में बन्ना गुप्ता पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी को मानगो मेयर चुनाव में उतारकर निर्लज्जता की हद कर दी है और अब वे मेयर के पति कहलाना चाहते हैं. इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई.

मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बन्ना गुप्ता ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब कोई महिला जनप्रतिनिधि बनती है तो उसके पति को उसी पहचान से संबोधित किया जाना सामान्य बात है. अगर उनकी पत्नी चुनाव जीतती है तो वे गर्व से मेयर के पति कहलाएंगे. इसमें शर्म जैसी कोई बात नहीं है.

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उनकी विधिवत विवाहिता धर्मपत्नी हैं और इस पर सवाल उठाना राजनीति का स्तर गिराना है. बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि निजी जीवन पर कटाक्ष के जरिए. उन्होंने इशारों-इशारों में राय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए. मेयर चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी ने शहर की सियासत को और गरमा दिया है. आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

सुधा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम कि मेयर प्रत्याशी के लिए पूर्व मंत्री बना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं के साथ आज उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, मेयर बनते ही पूर्व मंत्री बना गुप्ता के अधूरे काम को पूरा कर मानगो की हर समस्या से निजात दिलाने का काम करूंगी।

वही क्रिकेट करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जकारिया ने कहा कि मानगो की जनता इनका पूरा सपोर्ट करेगी और सुधा गुप्ता मानगो का विकास भी करेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड के 5 मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एमजीएम में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल समेत झारखंड के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को...

भाजपा ने की पूर्वी विधानसभा के छह मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा, यहां देखें पूरी सूची

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों में संगठन विस्तार को लेकर मंडल पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत