बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में दादा-दादी दिवस “विरासत” का भव्य आयोजन


जमशेदपुर: बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को दादा-दादी दिवस “विरासत” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, सांस्कृतिक गरिमा एवं भावनात्मक उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन में दादा-दादी के प्रेम, अनुभव और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के स्वागत संबोधन से हुई, जिसके पश्चात स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ औपचारिक उद्घाटन किया गया।


इस अवसर पर बाल्डविन अकादमी सोसाइटी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक (शैक्षणिक) एवं राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अशोक सिंह, सचिव श्री प्रभास कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य श्री सुनील पास्कल एवं श्री अजय कुमार, प्रशासक श्री सचिन कुमार तथा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुभोष्री सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही।


सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बच्चों के जीवन में दादा-दादी की भूमिका को अमूल्य बताते हुए कहा कि वे प्रेम, अनुभव और मार्गदर्शन के सशक्त स्तंभ होते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
श्रेष्ठ हस्तलेखन (हिंदी एवं अंग्रेज़ी), अंग्रेज़ी कविता पाठ, फास्टेस्ट रीडिंग चैलेंज एवं गणित चुनौती के विजेताओं को निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. अशोक सिंह एवं सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा दादा-दादी को बच्चों के भावनात्मक व शैक्षणिक विकास में सक्रिय सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों एवं एक भावपूर्ण नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दादा-दादी के प्रति अपने प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सभी दादा-दादियों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया, जिससे वातावरण भावुक एवं उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम का समापन प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह आयोजन विद्यालय की मूल्य-आधारित शिक्षा, पारिवारिक मूल्यों एवं पीढ़ियों के बीच सुदृढ़ संबंधों को सशक्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मदन मित्रा की गाड़ी पर हमले के बाद भाजपा का पलटवार, बोली- सुरक्षा बढ़वाने के लिए खुद ही कराया हमला

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता मदन मित्रा की गाड़ी पर हुए कथित हमले को लेकर सियासत तेज...

जमशेदपुर के पार्वती घाट में आधुनिक लकड़ी फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ की शुरुआत, अंतिम संस्कार सुविधाएं हुईं और बेहतर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पार्वती घाट में अंतिम संस्कार से जुड़ी व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत