राज्यपाल ने एक्सएलआरआई में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा-पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का संबंध गहरा

जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को जमशेदपुर को-आॅपरेटिव कॉलेज के तत्वावधान में एक्सएलआरआई में आयोजित इनवायरमेंटल म्यूटाजेनेसिस एंड एपिजेनेटिक्स इन रिलेशन टू ह्यूमन हेल्थ विषयक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन ईएमएसआई (इनवायरमेंटल म्यूटाजेन सोसाइटी आॅफ इंडिया) द्वारा आयोजित किया गया है।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य का संबंध अत्यंत गहरा और संवेदनशील है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, प्रदूषण और बदलती जीवन-शैली के कारण आज मानव स्वास्थ्य पर कई नई चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं। हवा, पानी, मिट्टी और भोजन के माध्यम से होने वाला प्रदूषण मानव शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है, जिससे आनुवांशिक और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ रही हैं।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि सम्मेलन केवल समस्याओं तक सीमित न रहकर उनके व्यावहारिक और प्रभावी समाधानों पर गंभीर विमर्श करेगा। उन्होंने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से अपने ज्ञान और अनुसंधान को समाज के व्यापक हित से जोड़ने का आह्वान किया। संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड के विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रह सकते, बल्कि उन्हें समाज की समस्याओं के समाधान का केंद्र बनना चाहिए। शोध, नवाचार और बहुविषयक अध्ययन को प्रोत्साहित कर ही पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानव कल्याण से जुड़े विषयों का प्रभावी समाधान संभव है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे और पर्यावरण संरक्षण जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण विरोधी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के पूरक हैं। राज्यपाल ने झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जैव विविधता और युवा प्रतिभा की सराहना की और युवा शोधकतार्ओं एवं विद्यार्थियों से जिज्ञासा, अनुशासन और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ शोध कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी तीन दिनों में होने वाली चचार्एं बौद्धिक, वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से प्रभावशाली सिद्ध होंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र की ट्रैफिक अव्यवस्था पर जदयू का प्रदर्शन, ऑनलाइन चालान व्यवस्था लागू करने की मांग

जमशेदपुर : शहर, खासकर मानगो क्षेत्र में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अव्यवस्थित वाहन जांच अभियान और संभावित सड़क दुर्घटनाओं के मुद्दे को लेकर जनता दल...

जनगणना-2027 और आपदा जागरूकता अभियान को मिली रफ्तार, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनगणना-2027 के तहत मकान गणना एवं भवन सूचीकरण कार्य के साथ-साथ वज्रपात और लू से बचाव को लेकर प्रशासन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

Pharmacies across the country will remain closed on 20th May, 20 मई को देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद, ई-फार्मेसी और फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के...

जमशेदपुर। All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) ने दवा विक्रेताओं के हितों और जनस्वास्थ्य से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर 20 मई...

Brown sugar syndicate busted in Jamshedpur जमशेदपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 175 पुड़िया के साथ पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सक्रिय ब्राउन शुगर के संगठित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत