जमशेदपुर के धतकीडीह में एक ही रात दो घरों में चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में मंगलवार देर रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर दो बंद घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर नकदी, जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

पहली घटना धतकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर-2 की है, जहां अरशद हुसैन अपने परिवार के साथ डॉक्टर के पास इलाज के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारियों को खंगाल दिया। चोर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। देर शाम जब परिवार घर लौटा तो टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर चोरी की जानकारी हुई। इस संबंध में मंगलवार देर रात अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

दूसरी चोरी की घटना भी धतकीडीह इलाके में ही सामने आई, जहां एक अन्य बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया। हालांकि इस मामले में नुकसान का पूरा आकलन अभी किया जा रहा है, लेकिन चोरों के एक ही रात दो वारदात को अंजाम देने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। दोनों मामलों की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत