चाईबासा पहुंची डीजीपी तदाशा मिश्रा ने अधिकारियों व जवानों का हौसला बढ़ाया

कोबरा बटालियन को 4 लाख , जिला पुलिस को 1 लाख और जगुआर टीम को 1 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में चलाए गए ऑपरेशन मेघाबुरु में सुरक्षाबलों को मिली सफलता के बाद शनिवार को राज्य की डीजीपी तादाशा मिश्रा चाईबासा पहुंची. इस मौके पर उनके साथ आईजी अभियान साकेत कुमार, जगुआर डीआईजी इंद्रजीत महथा सहित आईपीएस अनुप बिरथरे, नाथु सिंह मीणा एवं सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

चाईबासा पहुंचने पर डीजीपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया. मालूम हो कि सुरक्षाबलों द्वारा दो दिन चलाये गए संयुक्त अभियान में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता अनल दा उर्फ पतिराम माझी समेत 17 नक्सलियों को मार गिराया गया. करीब 35 घंटे तक चले इस अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ 209 बटालियन, कोबरा और जगुआर की टीमों की अहम भूमिका रही.

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 14 अत्याधुनिक हथियार जिनमें एके-47 और इंसास राइफल शामिल हैं, बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सारंडा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. बताया गया कि इसी क्षेत्र में करीब 25 वर्ष पूर्व 20 जवानों की हत्या की घटना हुई थी और इस अभियान को उस हमले का जवाब भी माना जा रहा है.

डीजीपी ने अधिकारियों व जवानों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान कोबरा बटालियन को 4 लाख रुपए, जिला पुलिस को 1 लाख रुपए और जगुआर टीम को 1 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की गई.

मीडिया को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि जिले में नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं. उन्होंने शेष बचे नक्सलियों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटकर पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें. इधर मुठभेड़ में मारे गए 17 नक्सलियों के शव चाईबासा सदर अस्पताल लाए गए हैं.

अस्पताल परिसर में छह मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है. सभी शवों का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस के आसपास बैरिकेडिंग कर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को एआई से जोड़ने की पहल, सीएम हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ प्रोजेक्ट

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत