बिरसा मुंडा की पावन धरती पर नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का र्व सैनिकों ने किया स्वागत

रांची : देश के महान सेनापति कुशल नेतृत्वकर्ता महान देशभक्त नेता जी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के प्रयास से राँची के सी सी एल कम्पाउंड स्थित गंगोत्री सभागार में विकसित भारत 2047, संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में नौ सेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (पी वी एस एम, ए वी एस एम, एन एम) विशिष्ठ अतिथि स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राजकुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में आर्मी नेव्ही और एयर फोर्स विंग के एन सी सी के एस डी (बच्चे)और एस डब्ल्यू (बच्चियाँ) स्कूल और कॉलेज के अध्यापक प्रिंसिपल एवं शहर के गणमान्य के साथ साथ तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों की संस्था पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधियों के साथ साथ भारत भारती संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुअात नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद रक्षा राज्य मंत्री ने नौ सेनाध्यक्ष का स्वागत किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

नौ सेनाध्यक्ष ने अपने कैरियर की 40 साल पूर्व एन सी सी से शुरू होकर नौ सेना प्रमुख बनने तक के सफर की महत्वपूर्ण जानकारी दी। नौ सेना का पूरे देश की रक्षा एवं अर्थब्यवस्था में सहयोग की जानकारी दी। साथ ही एन सी सी के बच्चों से कहा कि हम सब रिले दौड़ की तरह अपने देश के प्रतिभागी हैं। सबको अपने हिस्से की दौड़ देश के विकास के लिए पूरी कर बेटन अन्य प्रतिभागी को समर्पित कर देना है। देश को विकसित भारत बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

आने वाले दिनों में दुनिया के 200 देश के लोग भारत पढ़ने आयेंगे। बच्चों को अपने जीवन में किसी का कॉपी न बनने की सलाह दी। कहा कि खुद की प्रतिभा पर गर्व करें और हर बाधा को निरन्तर पार करते हुवे आगे बढ़ें। पेपर से नौसेना अध्यक्ष के आगमन की जानकारी मिलते ही पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह ने राँची एवं दिल्ली में संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी ली एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्वागत में डॉक्टर कमल शुक्ला हँसराज सिंह ने शॉल राँची से सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह ने बुके एवं सुशील कुमार सिंह ने मोमेंटों देकर नौ सेनाध्यक्ष का बिरसा मुंडा की पावन धरती पर स्वागत किया। 31 साल पहले भारतीय नौ सेना पोत रणवीर पर सुशील कुमार सिंह को एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ नौकरी करने का अवसर प्राप्त हुआ था।

रणवीर उस कार्यकाल में बेस्ट शिप और कॉक शिप का ट्राफी जीतकर पश्चिमी नौ सेना कमान का बेस्ट शिप था। आज नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नौसेना अध्यक्ष से मुलाकत महाकुंभ के स्नान के जैसा पवित्र महसूस हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आर्मी यूनिट आर्मी स्कूल एन सी सी के बच्चों के साथ साथ स्कूल के प्रिंसिपल अध्यापक सी सी एल के प्रबंधन समिति का विशेष योगदान मिला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक 12 साल के कार्यकाल के लिए बधाई दी

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भारत समर्थ भारत से विकसित भारत में परिवर्तित हो गया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत