पीडीएस दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो तेज किया जाएगा आंदाेलन

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने एवं बकाया कमीशन के भुगतान की मांग को लेकर फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी के बैनर तले दुकानदारों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन का आरोप है कि एफसीआई द्वारा समय पर SFC गोदामों में राशन नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के कई प्रखंडों में जनवरी 2026 का खाद्यान्न अब तक डीएसडी के माध्यम से जनवितरण प्रणाली दुकानों तक नहीं पहुंच सका है। इससे लाभुकों के बीच राशन वितरण प्रभावित हो रहा है और त्योहार के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीलरों ने बताया कि पहले बर्मामाइंस एफसीआई एवं चाकुलिया एफसीआई से राशन का उठाव किया जाता था, लेकिन वर्तमान में सरायकेला–खरसावां एफसीआई से उठाव किया जा रहा है।

दूरी बढ़ने और अव्यवस्था के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले में राशन आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने बकाया कमीशन भुगतान का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। डीलरों का कहना है कि जिले के कई प्रखंडों में NFSA के तहत अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 तक का कमीशन अब तक लंबित है। वहीं दिसंबर 2024 से मार्च 2025 तथा दिसंबर 2025 तक का कमीशन भी नहीं दिया गया है।

इसके अलावा ग्रीन कार्ड के अंतर्गत वितरण पर दिसंबर 2023 से दिसंबर 2025 तक का कमीशन बकाया है, जिसमें से केवल 11 माह का भुगतान हुआ है, जबकि 14 माह का कमीशन अब भी लंबित है। लगातार बकाया भुगतान के कारण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

फेयर प्राइस शॉप डिलर्स एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एफसीआई से समय पर SFC गोदामों में राशन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जनवरी 2026 का खाद्यान्न शीघ्र दुकानों तक पहुंचाया जाए, तथा सभी लंबित कमीशन का अविलंब भुगतान किया जाए, ताकि दुकानदार और लाभुक दोनों को राहत मिल सके। प्रदर्शन के दौरान दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गोविंदपुर में लॉन्च होने जा रहा “दयाल स्काईलाइन”, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी लग्जरी लिविंग की तस्वीर

जमशेदपुर : शहर के तेजी से विकसित हो रहे गोविंदपुर-खैरबनी क्षेत्र में “दयाल स्काईलाइन” प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। अत्याधुनिक सुविधाओं...

वर्कर्स कॉलेज में कला-विज्ञान संकाय बंद करने पर विरोध

जमशेदपुर के वर्कर्स कॉलेज में कला और विज्ञान संकाय बंद करने के फैसले के खिलाफ अभाविप ने प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सिवान में भाजपा नेता के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

सिवान : बिहार पुलिस एक्शन में है। बीते दस दिनों में तीन एनकाउंटर काे अंजाम देकर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि...

टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और खासकर मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत