JMM protests against inflation जमशेदपुर में महंगाई के खिलाफ झामुमो का प्रदर्शन, लकड़ी जलाकर बनाई चाय





जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और चूल्हा जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को दोबारा लकड़ी और पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई चरम पर है, लेकिन सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

प्रदर्शनकारियों ने रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी करने की मांग की ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा पावर ओटी भुगतान मामले में डीएलसी सख्त

जमशेदपुर में टाटा पावर के ठेका मजदूरों के ओटी भुगतान और स्थानांतरण विवाद पर डीएलसी ने प्रबंधन को बकाया राशि जमा कराने का निर्देश दिया।

डीबीएमएस कॉलेज में मनाई गई रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती

जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर जयंती पर ‘जीवन गाथा’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

”Vikram Sarabhai Prize 2026′ करीम सिटी कॉलेज के डॉ. अली जान हुसैन को ‘विक्रम साराभाई प्राइज 2026’ सम्मान

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अली जान हुसैन को इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्चर्स, वायनाड (केरल) की ओर...

जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, रघुवर दास और पूर्णिमा साहू ने किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : राज्य में लगातार गहराते बिजली और पानी के संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को जमशेदपुर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत