August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा तेज, सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा तेज, सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके की है, जहां बेहद करीब से उन्हें तीन गोलियां मारी गईं। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात के बाद राज्य में तनाव का माहौल और गहरा गया है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ देर रात मध्यमग्राम में एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोगों के साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वे वहां बिरयानी खाने के लिए रुके थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां सीधे उनके सीने में लगीं। घटना की सूचना मिलते ही सुवेंदु अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए।

चंद्रनाथ रथ पिछले पांच वर्षों से सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे और हर समय उनके साथ रहते थे। इस घटना को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राज्य में हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो दिनों में चंद्रनाथ रथ समेत पांच लोगों की हत्या हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading