जंबू अखाड़ा के संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर की द्वितीय पुण्य स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, निशुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत

जमशेदपुर : भालूबासा स्थित श्री श्री बजरंग विजय मंदिर प्रांगण में जंबू अखाड़ा के संस्थापक स्वर्गीय कमल किशोर (जंबू) जी की दूसरी पुण्य स्मृति के अवसर पर जंबू अखाड़ा समिति की ओर से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहा।

इस अवसर पर समिति द्वारा शहरवासियों की सुविधा के लिए निशुल्क शव वाहन सेवा की शुभारंभ की गई, जिसका नाम स्वर्गयान रखा गया। जम्बू अखाड़ा के संस्थापक जम्बू जी की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी द्वारा नारियल फोड़ कर इसका लोकार्पण किया गया। जिसे उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने समाज सेवा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और संवेदनशील पहल बताया। इससे पूर्व भी जम्बू अखाड़ा समिति द्वारा तीन शव संरक्षण बॉक्स भी बनाया गया है जिसे जरूरतमंदों के बीच निशुल्क प्रदान किया जाता है।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जंबू अखाड़ा समिति की ओर से कुल 169 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, वहीं अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बहरागोड़ा विधायक समीर महंती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, बागबेड़ा जिला परिषद सदस्य श्रीमती कविता परमार, इंटक नेता राकेश्वर पांडे इंटक नेता विजय खां, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी मानिक मल्लिक, झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह समाजसेवी शंकर रेड्डी, समाजसेवी परशुराम सिंह, जेएमएम नेता महावीर मुर्मू, जेएमएम नेता गोल्डी तिवारी, जेएमएम नेता अजय रजक, जदयू नेत्री मंजू सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सोनकर, कांग्रेस नेता अजीतेश उज्जैन, भाजपा नेता बाबी सिंह और विभिन्न समाज के अध्यक्ष, मुखिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जंबू अखाड़ा समिति एवं अखाड़ा परिवार के इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए स्व. कमल किशोर (जंबू) के सामाजिक योगदान को याद किया।

आयोजन के सफल संचालन में संरक्षक बंटी सिंह एवं जंबू अखाड़ा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट को...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत