जमशेदपुर के डिमना लेक में पिकनिक मनाने गए युवकों पर जानलेवा हमला, एक युवक गंभीर, अन्य चोटिल

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में रविवार की शाम पिकनिक मनाने गए युवकों के एक समूह पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और चापड़ जैसे धारदार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिकनिक के दौरान सूरज कुमार राय और बिश्जीत दास डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते एक युवक ने चापड़ निकालकर हमला कर दिया, जिससे सूरज कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में अन्य युवक भी चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए (टीएमएच) रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज एमजीएम में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान जुगसलाई निवासी नदीम आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। घायलों में सूरज कुमार राय और बिश्वजीत दास मानगो शंकोसाई रोड नंबर-1 के निवासी हैं, जबकि बिश्वजीत कुमार राय मानगो कुमरुम बस्ती का रहने वाला है।

घटना के बाद डिमना क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पिकनिक मनाने आए अन्य लोग भी सहम गए। पुलिस ने मौके से चापड़ बरामद कर लिया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत