पूर्वी सिंहभूम जिले में एक माह में 1265 टन खनिज व 15 वाहन जप्त , 10 एफआईआर

जब्त बालू व खनिज की जल्द होगी नीलामी, खनन टास्क फोर्स को अवैध खनिज कारोबारियों पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बालू के अवैध कारोबार को लेकर गुड़ाबांदा प्रखंड में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताई तथा दोनों एसडीओ को अपने अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई को नेतृत्व करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया ।

उपायुक्त ने कहा कि एफआईआर और वाहन जब्ती की संख्या में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है ।

बता दें कि पिछले माह में 10 एफआईआर व 15 वाहन जब्त किए गए। वहीं 1265 टन बालू खनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया। अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं खनन को लेकर वर्ष 2025 में कुल 68 एफआईआर हुए तथा 151 वाहन, 10224.64 मीट्रिक टन खनिज का जब्ती एवं 51 लाख 92 हजार रू. जुर्माना वसूला गया।

उपायुक्त द्वारा न्यायालय से अनुमति लेते हुए बालू की नीलामी की प्रक्रिया जल्दी पूरा करते हुए सरकार के खाते में राजस्व जमा कराने का निर्देश डीएमओ को दिया गया। उन्होने स्पष्ट कहा कि किसी अंचल में खनिजों का अवैध खनन और परिवहन की स्थिति में संबंधित सीओ और थाना प्रभारी जवाबदेह होंगे। सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निदेश दिया ।

डीएमओ द्वारा बालू घाटों की निलामी प्रक्रिया की प्रगति पर जानकारी दी गई कि अगले एक माह में गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत ग्रूप ए के दो बालू घाट तथा बहरागोड़ा में ग्रूप बी के एक बालू घाट का संचालन शुरू होने की संभावना है।

ईंट भट्टों का अवैध संचाचन हो या खनिजों का अवैध कारोबार उपायुक्त द्वारा सभी सबंधित विभागों यथा खनन, पुलिस, वन, परिवहन एवं प्रदूषण नियंत्रण को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होने कहा कि जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन स्तर पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।

समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई । बैठक में डीएफओ सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल जी आनंद जी, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, डीएमओ सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

बिहार के अररिया में विवाद के बाद ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

अररिया : बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। कृषि उत्पादन बाजार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत