जमशेदपुर के डीएम लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान अभियान प्रारंभ

उपायुक्त ने अपने कार्यालय में पुस्तक दान कैम्प का किया उद्घाटन, उपायुक्त व उप नगर आयुक्त, जेएनएसी ने किया 25 पुस्तकों का दान

10 या उससे अधिक पुस्तकें दान करने पर एक वर्ष, 100 या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को मिलेगी आजीवन निःशुल्क लाइब्रेरी की सदस्यता

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पठन-पाठन संस्कृति को बढ़ावा देने एवं नव निर्मित साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुस्तक दान अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यालय परिसर में आयोजित पुस्तक दान कैम्प का उद्घाटन किया। उ

उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त एवं उप नगर आयुक्त, जेएनएसी द्वारा कुल 25 पुस्तकें दान की गईं। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिले के नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं पुस्तक प्रेमियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उपायुक्त ने कहा कि पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि समाज के बौद्धिक विकास की आधारशिला होती हैं। डीएम लाइब्रेरी को ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

पुस्तक दान अभियान के अंतर्गत दानदाताओं के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सभी पुस्तक दाताओं के नाम डीएम लाइब्रेरी परिसर में स्थापित सम्मान पट्टिका (Library Plaque) पर अंकित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान देने वाले दाताओं के सम्मान में पुस्तकालय के चयनित कक्षों एवं पुस्तकों की अलमारियों का नामकरण भी किया जाएगा।

अभियान के तहत दस या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को एक वर्ष की निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता, जबकि सौ या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को आजीवन निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता प्रदान की जाएगी।

साथ ही, इच्छुक दाताओं को भविष्य में पुस्तक एवं पुस्तकालय से जुड़े विभिन्न संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों एवं साहित्यिक उत्सवों में सक्रिय सहभागिता का अवसर भी प्रदान किया जाएगा। यह जनोपयोगी पहल पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के पूर्ण समर्थन एवं प्रोत्साहन से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले में शिक्षा, साक्षरता एवं सशक्त पठन संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य पंचायत में कचरा निस्तारण को लेकर शुक्रवार से शुरू होगा सर्वे

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगी शुरुआत, सर्वे के बाद बनेगी ठोस कार्ययोजना, पंचायत सचिवों को मिली जिम्मेदारी, शनिवार तक पूरा करना है काम बागबेड़ा क्षेत्र...

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत