पटमदा बाजार के मेले में पुनसा की टुसू को मिला पहला पुरस्कार, कनिका कर्मकार के गीतों पर झूमे दर्शक

पटमदा: आख्यान जात्रा के मौके पर गुरुवार को पटमदा हाट मैदान में जय मां दौड़ासिनी टुसू मेला कमेटी की ओर से विशाल टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोग देर शाम तक पुरुलिया से आईं प्रसिद्ध झुमुर गायक कलाकार कनिका कर्मकार व टीम के गीतों पर थिरकते नजर आए।

ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में दर्शक लोक गीत व नृत्य का अ आनंद लेते रहे। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो व मुखिया परमेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेले में पुनसा गांव की टुसू को पहला पुरस्कार के रूप में 5 हजार, द्वितीय पुरस्कार कलाबनी की टुसू को 4 हजार व तीसरा पुरस्कार छाड़डूंगरी टुसू दल को 3 हजार रुपए दिया गया।

मेला को सफल बनाने में अध्यक्ष महादेव सिंह, सचिव मनोज सिंह, उपाध्यक्ष दीपक माहली, पूर्ण सिंह, मकर सिंह, गोपाल सिंह, साधन सिंह, छत्रधर सिंह व खगेन सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में...

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत