बिष्टुपुर छप्पन भोग रेस्टोरेंट के समीप शनिवार देर रात हुए हादसे में युवक की मौत को लेकर टीएमएच में हंगामा, इकलौता बेटा था और घर में है बुजुर्ग मां

मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने कहा-कार्रवाई होगी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हो रहा है. बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग रेस्टोरेंट के सामने एक तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजकुमार सिंह के रूप में हुई है. हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मृतक के परिजन उचित मुआवजा और दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि अब तक पुलिस न तो हादसे में शामिल वाहन की स्पष्ट पहचान कर पाई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी सुबह दी गई. जब वे टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे तो राजकुमार का शव अस्पताल में पड़ा मिला.

परिवार ने आरोप लगाया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और घर में बुजुर्ग मां है, जिनके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी. परिजनों का कहना है कि यदि यह मामला किसी प्रभावशाली या अमीर व्यक्ति से जुड़ा होता, तो प्रशासन अब तक सक्रिय हो चुका होता.

परिवार ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक प्रशासन मुआवजे की घोषणा नहीं करता और दोषी चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव अस्पताल में ही रखा जाएगा. इसी मांग को लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल में जोरदार प्रदर्शन जारी है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और परिजनों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत