भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष होंगे संजीव सिन्हा, औपचारिक घोषणा शनिवार को

नामांकन प्रक्रिया संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन

जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह व चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण की देखरेख में सम्पन्न हुई सम्पूर्ण प्रक्रिया

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन प्रक्रिया के पश्चात जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई थी।

वहीं, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा कार्यकर्ताओं के समक्ष की जाएगी।

मालूम हो कि बुधवार को ही टाउन पोस्ट ने संजीव सिन्हा की ताजपोशी की जानकारी दे दी थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के...

प्रधानमंत्री मोदी किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है: राजकुमार चाहर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

ओपी राजभर दबाव में बोलते हैं, उनके बयान निराधार: फखरुल हसन चांद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत