जमशेदपुर के साकची बाजार में जेएनएसी का छापा, प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों पर जुर्माना

​जमशेदपुर | जमशेदपुर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने सख्त रुख अपना लिया है।

उप नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को साकची बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक (SUP) के विरुद्ध एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई से पूरे बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

​5 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹2500 का जुर्माना

​अभियान के दौरान जेएनएसी के अधिकारियों और प्रवर्तन टीम ने साकची बाजार की विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की औचक जांच की।

जांच के क्रम में कई दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग और अन्य सामग्रियां पाई गईं।

टीम ने मौके पर ही लगभग 5 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में संबंधित दुकानदारों पर 2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई सामग्री को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है।

​पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए खतरा

​मौके पर मौजूद अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालता है। प्रशासन इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि भविष्य में भी इस तरह के प्रवर्तन अभियान लगातार और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

​वैकल्पिक संसाधनों के उपयोग की अपील

​प्रशासन ने शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है। जेएनएसी ने संदेश दिया है कि लोग खरीदारी के समय अपने साथ कपड़े या जूट के थैले लेकर आएं। व्यापारियों को भी कागज या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने को कहा गया है ताकि जमशेदपुर को ‘प्लास्टिक मुक्त शहर’ बनाया जा सके।

जेएनएससी का कहना है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नागरिक जिम्मेदारी समझें और पर्यावरण बचाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

कोलकाता, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे अहम दिन बताया है।...

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत